Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

चिड़ावा के कबूतरखाना बस स्टैंड पर सड़क हादसा, तिराहे पर गाड़ी में घुसी बाइक, बाइक सवार दो युवक हुए घायल

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर कबूतरखाना बस स्टैंड तिराहे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल सुबह एक कार तिराहे पर मुड़ रही थी। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार के सामने अचानक ये कार आ गई और बाइक सवार बाइक सहित कार में जा भिड़े। जिससे बाइक सवार दो युवक धत्तरवाला निवासी अमित (23 वर्ष) और उत्सव पुत्र उत्तम (20 वर्ष)  घायल हो गए।

घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। हादसा जिस कार की वजह से हुआ है, वो एक संगठन एवरेस्ट ग्रामीण विकास संस्थान सारी की है। जिससे लोगों को ड्राइविंग सिखाई जाती है। हादसे में बाइक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related posts

साल के पहले सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के ताले, पूरी होगी हर इच्छा

Report Times

राजस्थान: अजमेर पहुंचे CM भजनलाल बोले- इंदिरा रसोई योजना में हुआ करोड़ों रुपए का घोटाला, जांच शुरू

Report Times

चिड़ावा में तीन घण्टे बिजली कटौती

Report Times

Leave a Comment