Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, मुख्यमंत्री के पास 8 तो डिप्टी सीएम ने रखे 6 विभाग, जानें किसे क्या मिला

REPORT TIMES 

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास गृह सहित 8 विभाग है. जबकि डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास वित्त सहित 6 विभाग होंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्यपाल कलराज मिश्र को विभागों के बंटवारे संबंधी प्रस्ताव दिया गया था. जिसे राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मंत्रिपरिषद के विभागों के बंटवारे के प्रस्ताव का शुक्रवार को अनुमोदन किया है. राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

मुख्यमत्री भजन लाल शर्मा के पास ये 8 विभाग-

1. कार्मिक विभाग
2. आबकारी विभाग
3. गृह विभाग
4. आयोजना विभाग
5. सामान्य प्रशासन विभाग
6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ- मुख्यमंत्री सचिवालय
7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)

डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास ये 6 विभाग  

1. वित्त विभाग
2. पर्यटन विभाग
3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
4. सार्वजनिक निर्माण विभाग
5. महिला एंव बाल विकास विभाग
6. बाल अधिकारिता विभाग

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के पास 4 विभाग

1. तकनीकी शिक्षा विभाग
2. उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा
3. यूनानी,सिद्ध और होम्योपैथी विभाग
4. परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग

किरोड़ी लाल मीणा के पास ये सब विभाग

1. कृषि और उद्यानिकी विभाग
2. ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन
3. सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग
4. जन अभियोग निराकरण विभाग

गजेंद्र सिंह खींवसर के पास ये 2 विभाग

1. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
2. चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं विभाग

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के पास ये 5 विभाग

1. उद्योग और वाणिज्य विभाग
2 सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग
3. युवा मामले और खेल विभाग
4. कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग
5. सैनिक कल्याण विभाग

मदन दिलावर के पास शिक्षा सहित 3 विभाग

1. स्कूल शिक्षा विभाग
2. पंचायत राज विभाग
3. संस्कृत शिक्षा विभाग

कन्हैयालाल चौधरी के पास दो विभाग

1. PHED
2. भूजल विभाग

जोगाराम पटेल के पास 3  विभाग

1. संसदीय कार्य विभाग
2. विधि और विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी विभाग
3. न्याय विभाग

सुरेश सिंह रावत के पास 2 विभाग 

1. जल संसाधन विभाग
2. जल संसाधन आयोजना विभाग

अविनाश गहलोत के पास एक विभाग

1. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग

सुमित गोदारा के पास दो विभाग

1. खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग
2. उपभोक्ता मामले विभाग का मंत्री बनाया

जोराराम कुमावत के पास तीन विभाग

1. पशुपालन और डेयरी विभाग
2. गोपालन विभाग
3. देवस्थान विभाग

बाबूलाल खराड़ी के पास 2 विभाग 

1. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
2.  गृह रक्षा विभाग सौंपा

हेमंत मीना के पास 2 विभाग

1. राजस्व विभाग
2.  उपनिवेशन विभाग

इसके अलावा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में शामिल मंत्रियों को ये सब विभाग मिले हैं. 

सुरेंद्र पाल टीटी के पास 4 विभाग
1. कृषि विपणन विभाग
2. कृषि सिंचित क्षेत्र विकास और जल उपयोगिता विभाग
3. इंदिरा गांधी नहर विभाग
4. अल्पसंख्यक मामलों और वक्फ विभाग

संजय शर्मा के पास 3 विभाग 

1. वन विभाग
2. पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग
3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का विभाग

गौतम कुमार दक के पास 2 विभाग
1. सहकारिता विभाग
2. नागरिक उड्डयन विभाग

झाबर सिंह खर्रा के पास 2 विभाग
1. नगरीय विकास,
2. स्वायत्त शासन विभाग

हीरालाल नागर के पास एक विभाग
1. ऊर्जा विभाग

राज्य मंत्रियों के पास ये सब विभाग सौंपे गए हैं.

ओटाराम देवासी के पास 3 विभाग
1. पंचायत राज विभाग
2. ग्रामीण विकास विभाग
3. आपदा प्रबंधन सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग

मंजू बाघमार के पास भी 3 विभाग
1. पीडब्ल्यूडी
2. महिला बाल विकास
3. बाल अधिकारिता विभाग

विजय सिंह के पास 3 विभाग
1. राजस्व विभाग
2. उपनिवेशन विभाग
3. सैनिक कल्याण विभाग
केके विश्नोई के पास 4 विभाग
1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
2. युवा मामले और खेल विभाग
3. कौशल नियोजन, उद्यमिता विभाग
4. नीति निर्धारण विभाग

जवाहर सिंह बेडम के पास 4 विभाग
1. गृह विभाग
2. गोपालन विभाग
3. पशुपालन, डेयरी विभाग
4. मत्स्य विभाग

बाकी बचे बिना बांटे गए सभी विभाग मुख्यमंत्री खुद देखेंगे

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हुआ जब 12 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए। इनमें पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। इससे पहले शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था.

Related posts

भारत-चीन के बीच तनाव चरम पर, चीन ने सीमा पर बढ़ाई फौज, भारत के सैनिक भी तैनात

Report Times

पटना में बैंगनी रंग के नीलकंठ आलू की पैदावार शुरू:कैंसर सेल को पनपने से रोकेगा

Report Times

‘अनशन खत्म करें डल्लेवाल’, प्रह्लाद जोशी ने बताया किसानों के साथ बैठक में क्या हुई बात

Report Times

Leave a Comment