Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपश्चिम बंगालस्पेशल

ED अधिकारियों पर हमले के बाद से गायब हैं शाहजहां शेख, जारी हुआ लुकआउट नोटिस

REPORT TIMES 

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर रेड करने गए ईडी के अधिकारियों और सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. वहीं अबटीएमसी नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शाहजहां के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हो गया है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को जब ईडी के अधिकारी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली में शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने करने गए थे उस समय शेख अपने घर पर ही मौजूद था. बताया जा रहा है कि ED अधिकारियों पर हुए हमले के बाद शाहजहां शेख अपने परिवार के साथ कहीं गायब हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमले के बाद शाहजहां ने बांग्लादेश भागने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं. दरअसल बांग्लादेश में चुनाव के चलते बॉर्डर पर कड़ा पहरा है. BSF और BDR सीमा पर कड़ी निगरानी कर रही हैं.

शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

केंद्रीय जांच एजेंसियों का मानना है कि शाहजहां और उसका परिवार पश्चिम बंगाल में ही कहीं छिपा हुआ है, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. शाहजहां को ढूंढने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.उधर शाहजहां शेख के केयर टेकर ने ED के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. केयर टेकर ने आरोप लगाया है कि शाहजहां शेख की गैरमौजूदगी में बिना वारंट के ED ने उनके घर में छापा मारा और उनके घर में घुसने की कोशिश की.

रेड के दैरान शेख, के समर्थकों ने ED पर किया हमला

आपको बता दें कि शुक्रवार (5 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ED टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गई थी. ED के अधिकारियों के साथ ही सीआरपीएफ जवान भी उनके साथ है. इसी दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ED के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी जख्मी हो गए हैं. एक अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई है.

हिरासत में लिए गए पांच लोग

ED अधिकारियों पर हमले से पूरे बंगाल में बवाल मच गया है. बीजेपी ने रोहिंग्या के शामिल होने का आरोप लगाते हुए एनआईए जांच की मांग की है, वहीं कांग्रेस ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. इस हमले में देशखाली के सरबेरिया गांव में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Related posts

आज फिर से आमने- सामने होंगे भारत-पाक, अजमेर दरगाह में मांगी जीत के लिए दुआ

Report Times

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोट ने आबकारी विभाग के शराब दुकानों का लाइसेंस रिन्यू करने का आदेश रद्द, 4 सप्ताह में लौटाने होंगे सिक्योरिटी राशि

Report Times

परमहंस स्कूल के फाउण्डेशन बैच से 14 विद्यार्थियों का जेईई मेन्स जनवरी सेशन में चयन

Report Times

Leave a Comment