Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए किया एलर्ट जारी

REPORT TIMES

राजस्थान में लगातार मौसम बदलता जा रहा है. बढ़ती ठंड से आमजन परेशान हैं ही, लेकिन अब तेज बारिश से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. बीते दिनों बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कुछ इलाकों के लिए एलर्ट जारी किया था. इससे तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने और कुछ जगहों पर मेघ गर्जन की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई है. साथ ही, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेघ गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़, खंभों और पानी के स्रोतों से दूर रहने की सला दी है.

पाली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री

पाली के मारवाड़ और गोडवाड़ में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने इस जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन इलाकों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री एवं अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

तेज बारिश से परेशान लोग

बारां जिले में मंगलवार सुबह फिर से मौसम ने करवट ले ली है. जिले के कई इलाकों सहित अन्ता क्षेत्र में तेज बारिश का दौर जारी है. किसानों की फसलों नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

Related posts

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नीट पर बहस करने की दी चुनौती

Report Times

राजस्थान से ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने की शुरुआत वाला बयान देकर CM भजनलाल शर्मा से मिले धीरेंद्र शास्त्री

Report Times

Mirzapur 3: बीना त्रिपाठी ने शो को लेकर खोले राज, कहा- दर्शक जल्द देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 3

Report Times

Leave a Comment