Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान सरकार का विशेष आदेश जारी, 22 जनवरी के दिन मंदिरों में होंंगे ये कार्य

REPORT TIMES 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश क्या विदेशों में भी खूब जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजस्थान सरकार ने एक विशेष आदेश जारी किया है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी सरकारी व गैर सरकारी मंदिरों में सजावट करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेशानुसार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यभर के समस्त राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट और विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राजस्थान के सभी मंदिरों में दिवाली मनाई जाएगी। राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि इस अवसर पर राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों और मंदिरों परिसरों की साफ-सफाई, मंदिर परिसर में सजावट एवं रोशनी की जाएगी। मंदिरों में जो दिए जालाए जाएंगे वे मिट्टी अथवा गोबर से बनाए जाएंगे।

विशेष आरती और सजावट की जाएगी

इनके अलावा मंदिर परिसर में सत्संग, सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ करवाए जाएंगे। सभी मंदिरों में अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष आरती और सजावट की जाएगी। मंदिर में आरती के बाद प्रसाद का वितरण, मुख्य मंदिरों के आस-पास होर्डिंग व बैनर लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए देवस्थान विभाग ने शुक्रवार को सभी जिला कलेक्टर्स को आदेश जारी कर दिए हैं।

Related posts

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से दुनिया में हड़कंप, कौन सी सेवाएं हुईं प्रभावित

Report Times

भीषण गर्मी में ऐसे करें चेहरे और त्वचा की देखभाल। हीट स्ट्रोक से चेहरे की त्वचा को होने वाले नुकसान से बचने के टिप्स।

Report Times

सड़क हादसे में मदद करने वाला ही बना हैवान, महिला पटवारी से दोस्ती कर एक साल तक करता रहा रेप

Report Times

Leave a Comment