Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानविदेशस्पेशलस्वागत

आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

REPORT TIMES 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए हैं. इसके बाद वो जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए है. मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. जंतर-मंतर से हवा महल तक पीएम मोदी और मैक्रों का एक रोड शो भी होगा. इसके बाद शाम को होटल रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच एक बैठक भी होगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर खत्म होगा. रैली के दौरान मैक्रों क्या-क्या करेंगे इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो एक चाय की दुकान पर भी जाएंगे और मसाला चाय पिएंगे. चाय के पैसे का भुगतान यूपीआई के जरिए डिजिटल रूप में किया जाएगा.

Related posts

आदिवासी-यादव और ब्राह्मण को सीएम बनाकर BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए कैसे साधा समीकरण?

Report Times

चिड़ावा : 452 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Report Times

बेटे दुष्यंत संग पिपलोदी गांव पहुंचीं वसुंधरा राजे, पीड़ित परिवार को सौंपा संविदा पर नौकरी का ऑफर लेटर

Report Times

Leave a Comment