Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजस्थानस्पेशल

दुकानदार को चकमा देकर बदमाश ले उड़े सोने के आभूषण, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

REPORT TIMES

डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर शहर के गिगोली रोड स्थित दीपिका ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार को ग्राहक बनकर आए दो बदमाश सोने चांदी के आभूषण का पैकेट चुराकर फरार हो गए। चुराए गए सोने के आभूषण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार बनवारीलाल सोनी ने बताया कि दोपहर 12 बजे दो व्यक्ति बाइक पर ग्राहक बनकर पहुंचे। चांदी के आभूषण दिखाने की बात बोली। जिस पर दुकानदार ने चांदी के आभूषण दिखाएं तभी कान की सोने की बालियां दिखाने को बोला। जब वह दराज में रखे सोने के आभूषण दिखा रहा था तो एक व्यक्ति बार- बार दराज में हाथ डालकर कह रहा था

यह नहीं यह दिखाओ। इस दौरान एक पैकेट में रखे सोने की बालियां, मंगल सूत्र का पैडल छुपा कर जेब में रख लिया। सारा सामान निकालने के बाद ग्राहक ने 2 हजार रुपए देकर कहा कि समान रखो। बाकी पैसा बैंक से लाने की बात बोलकर चले गए।दुकानदार ने बताया कि उनके जाने के बाद मैंने सारे समान की जांच की तो 38 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जो दो ग्राहक बनकर आए उनके एक व्यक्ति की ओर से आभूषण चुराते समय का फुटेज सामने आया। सूचना पर पुलिस ने कैमरे खंगाले तथा पीड़ित ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार जिस चोर जिस बाइक पर आरोपी आये वो बिना नम्बर की थी। इस गिगोली रोड पर हाल में यह दूसरी बड़ी चोरी हो गई। पहले पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रुपए स्ट्रांग रूम से बदमाश उठाकर ले गया था।

Related posts

देश के रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी, 2024 में सेक्टर में 4.2 अरब डॉलर का प्राइवेट इंवेस्टमेंट

Report Times

हमारा बेटा हमें ढूंढ के ला दो, दो माह से चेहरा नहीं देखा; एसपी ने दिया जल्द ढूंढने का दिया आश्वासन

Report Times

झुंझुनूं जिले में कल से संचालित होगी रोडवेज बसें

Report Times

Leave a Comment