Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा उपखंड प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध खनन के लिए लाई गई विस्फोटक सामग्री, पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

REPORT TIMES 
चिड़ावा। क्षेत्र में पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान काफी विस्फोटक सामग्री, ट्रेक्टर ट्रॉली और बाइक आदि जब्त भी किए गए हैं। एसडीएम बृजेश गुप्ता और डीएसपी शिवरतन गोदारा ने बताया कि उनके नेतृत्व में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम नारी पहाड़ी इलाके में पहुंची। यहां पर पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना थी। इस दौरान बाइक पर रेकी की जा रही थी।
पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। वहीं पहाड़ी के पास के घरों में तलाशी और जांच अभियान चलाया गया। जिसमें एक घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है, जो पहाड़ी में ब्लास्ट के काम में आती है। एक व्यक्ति को प्रशासन ने गिरफ्तार भी किया है। वहीं संयुक्त टीम ने एक ट्रेक्टर और ट्रॉली को भी जब्त किया है। इस ट्रेक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से पहाड़ी से खनन कर पत्थर ले जाए जा रहे थे। फिलहाल मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम के सदस्य बारीकी से जांच कर रहे हैं।  कार्रवाई के दौरान टीम में तहसीलदार कमलदीप पूनिया, सीआई विनोद सामरिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया सहित पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना लगते ही खनन कर रहे लोग मौके से भाग गए।

Related posts

सावन के पहले सोमवार यह पांच राशि वाले होंगे मालामाल, बन रहा है अत्यंत शुभ योग

Report Times

ज़िला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में काजडा में निजी स्कूल में नव मतदाता अभियान के दूसरे चरण में विद्यार्थियों से संवाद कर कराया पंजीकरण

Report Times

‘देश में 2-4 लाख नहीं करोड़ों मुसलमान, ऐसा बर्ताव करोगे तो…’, जयपुर मामले पर सपा सांसद की धमकी

Report Times

Leave a Comment