Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमध्यप्रदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

CM बनने के बाद मोहन यादव पहली बार राजस्थान पहुंचे, CM भजनलाल ने किया स्वागत

REPORT TIMES

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहली बार राजस्थान के दौरे पर हैं. इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे में ERCP को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा होगी.

‘किसानों के लिए लिए जाएंगे फैसले’

इस दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘काली सिंध और चंबल नदियों के बंटवारे पर चर्चा होगी. यह सिर्फ दोनों राज्यों के हित के लिए नहीं, बल्कि किसानों के हित के लिए भी फैसले लिए जाएंगे, उनकी जिंदगी बदल जाएगी. विकास के लिए नए दरवाजे खोले जाएंगे. उन्होंने कहा, ERCP पर राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा और जल शक्ति मंत्री के साथ निर्णय लेंगे.’

भजनलाल ने किया सीएम मोहन यादव का स्वागत

मध्यप्रदेश सीएम का स्वागत करते हुए सीएम भजनलाल ने लिखा एक्स पर लिखा, ‘वीरों री भूमि पर आपरो घणो घणो स्वागत सा! पतित पावनी मां नर्मदा की अविरल धारा से अभिसिंचित, बाबा महाकाल की पुण्य धरा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से जयपुर OTS निवास पर आत्मीय भेंट की. पराक्रम, शौर्य और बलिदान की पावन धरा राजस्थान पधारने पर मैं उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं.’

मोहन यादव पहुंचे जयपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया. इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने मीडिया से बात की और ERCP पर चर्चा की. एमपी मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मध्यप्रदेश में उज्जैन समेत कई जिलों की जनता को पानी मिलेगा.

Related posts

सूरजगढ़ मर्डर केस में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार: तोलासेही रोड पर टीले पर मिला था शव; शरीर पर मिले थे चोट के निशान

Report Times

RPSC RAS 2023 एग्जाम का सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में कब होगी परीक्षा

Report Times

हवन के साथ हुआ अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन : काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने की समापन कार्यक्रम में शिरकत

Report Times

Leave a Comment