Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लोहिया स्कूल में शैक्षणिक प्रतिभाओं का किया सम्मान

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया स्कूल में विगत माह में बोर्ड कक्षाओं के लिए आयोजित विभिन्न प्री बोर्ड एग्जाम और बाकी समस्त कक्षाओं के लिए विभिन्न टेस्ट आयोजित किए गए। उनमें प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभयसिंह बड़ेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा ने सभी को सम्मानित किया।
प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे और प्रधानाचार्या प्रमिला  झाझाड़िया ने सभी मेघावी विद्यार्थियों का तिलक कर सम्मान किया। सम्मान पाने वालों में चेतना, आरजू , अंशु, अजवीना, ख़ुशी गुप्ता, अजय, कार्तिक, प्रियांशी, एकता, भूमिका सहित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 124 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने पर 12 विज्ञान संकाय की छात्रा चेतना को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स हेड के एल लाठ ने किया। कार्यक्रम में पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, ओमप्रकाश बरवड़, राजकुमार, दीपिका, अनीता, सुरेश भालोठिया, हरिराम शर्मा, प्रकाश स्वामी, रेणु राठौड़ आदि मौजूद रहे।

Related posts

जया एकादशी के दिन धनु समेत इन 3 राशि वालों को मिलेगी कोई बड़ी जिम्मेदारी

Report Times

IPL 2022: क्लोजिंग सेरेमनी के कारण अब इतने बजे से शुरू होगा आइपीएल फाइनल मुकाबला

Report Times

मुख्यमंत्री योगी ने महिला विधायकों को पत्र भेज मिशन शक्ति की दी जानकारी

Report Times

Leave a Comment