Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

मुख्यमंत्री योगी ने महिला विधायकों को पत्र भेज मिशन शक्ति की दी जानकारी

REPORT TIMES

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया की मिशन शक्ति के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिलाओ के हित, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुडी हुई योजनाओ और कार्यक्रमों पर अत्यंत प्रभावी तरीके से काम किया है। इसी वजह से देश और दुनिया भर में उत्तर प्रदेश के बारे में धारणा बदली है। मुख्यमंत्री ने सभी महिला विधायकों को एक पत्र भेजकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत किये गए कार्य, प्रयासों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी है। पत्र के साथ ही सभी महिला विधायकों को मिशन शक्ति की उपलब्धियों से सम्बंधित सामग्री भी भेजी गयी है जिससे उन्हें योजना और कार्यक्रमो को समझने में आसानी हो और वो उसे अधिक बेहतर ढंग से समझ सके।

महिला विधायकों को भेजे अपने इस पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है की  महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील है। बीते साढ़े पांच साल में राज्य सरकार ने उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी व स्वरोजगारपरक योजनाओं से महिलाओं को व्यापक स्तर पर जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

Related posts

कहीं चले थप्पड़ तो कहीं जूतमपैजार, आपस में लड़ रहे बीजेपी कार्यकर्ता…ये कैसा जन आक्रोश ?

Report Times

कोटा में दो दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत: 10 फीट तक घसीटता ले गया, ट्रॉली के नीचे दब गए थे दोनों युवक

Report Times

पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल:मायावती

Report Times

Leave a Comment