Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मनागौरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में राघुरधाम महंत की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने 1 शख्स को किया डिटेन

REPORT TIMES 

मेड़ता से महंत की हत्या का मामला समाने आया है। मेड़ता के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जाटाबास में राघुरधाम के महंत की देर रात हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को रियांबड़ी के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को डिटेन भी किया है।

जानकारी के अनुसार इस वारदात के बारे में आज सुबह पता चलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महंत छोटू पुरी (65) के शव को रियांबड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर पादू कलां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एक ओर रियां बड़ी के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। महंत की हत्या के बाद बवाल मचा है। लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले को संभालने में जुटी है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस भागदौड़ कर रही है।

Related posts

श्री हरि नाम प्रभात फेरी मंडल ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी : हरि कीर्तन के साथ गूंजे देशभक्ति के तराने 

Report Times

राजस्थान विस्फोट केस में फरार दो आतंकी पुणे से अरेस्ट, पेट्रोलिंंग टीम को गच्चा देकर भाग निकला एक बदमाश

Report Times

रेपिस्ट के बाल कटवाकर पब्लिक के बीच परेड करवाऊं, अपराधियों पर बरसे अशोक गहलोत

Report Times

Leave a Comment