Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में भी बुलडोजर एक्शन, छात्र की हत्या के आरोपी का घर हुआ जमींदोज

REPORT TIMES 

राजस्थान के नागौर में नाबालिग छात्र की हत्या के आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू खां के घर पर सरकार के आदेश के बाद बुलडोजर चलाया गया है. आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू खां ने जमीन पर कब्जा करके यह मकान बनाया था. जिस पर नागौर तहसीलदार ने नोटिस चस्पा कर दिया और आज प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. करीब 2 घंटे तक यह पूरी कार्रवाई चलती रही. पूरे घर को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई से अंदेशा लगाया जा सकता है कि भजनलाल सरकार ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि बदमाशों को छोड़ेंगे नहीं. बता दें कि कक्षा 11 में पढ़ने वाला 17 साल का नाबालिग छात्र नागौर शहर से 19 जनवरी को गायब हो गया था. पिता ने कोतवाली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया, इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू खां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की और सख्ती बरती है. आरोपी ने कबूल किया कि उसी ने हत्या की. शव को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर गोबर के ढेर में छिपा दिया.

आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने 2 फरवरी को गोबर में गड़ा हुआ शव बरामद कर लिया. इसके बाद 3 फरवरी को नागौर शहर में हिंदू संगठनों व सामाजिक संगठनों ने धरना दे दिया. प्रदर्शन के दौरान यह मांग रखी गई कि आरोपी का घर अवैध जमीन पर बना है उस पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए. पुलिस प्रशासन ने 5 दिन का समय मांगा और इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. आज इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी से लेकर एसडीएम डीएसपी और कई थानों के थानाधिकारी मौजूद रहे. जब घर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी उस वक्त प्रशासन ने आम लोगों को मौके से दूर रखा. लेकिन फिर भी तमाशबीन लोग आज पड़ोस के घरों की छतों पर खड़े होकर अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई का नजारा देखते रहे.

Related posts

एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत, क्या है इरादा?

Report Times

महात्मा गांधी स्कूल्स में रिपोर्टिंग 15 जुलाई तक: एडमिशन के लिए दूसरी बार डेट्स में परिवर्तन किया, 18 जून को निकली थी लॉटरी

Report Times

अयोध्या : रामलला की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होंगे 127 संप्रदायों के 4000 संत, देश भर में होगा दीपोत्सव

Report Times

Leave a Comment