Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

एमडीएम संचालन ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन : पोषाहार प्रभारियों से विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा

REPORT TIMES
चिड़ावा। चिड़ावा ब्लॉक के समस्त राजकीय विद्यालयों के MDM (पोषाहार) प्रभारियों की बैठक स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति के सभागार हुई। बैठक में 118 पोषाहार प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान एमडीएम ब्लॉक प्रभारी एसीबीईओ सुशील कुमार शर्मा ने राजकीय विद्यालयों में संचालित इस योजना के सफल संचालन एवं नियमानुसार कार्यवाही के लिए प्रभारियों को निर्देशित किया।
पोषाहार के रख रखाव, निर्माण, वितरण एवं रिकार्ड संधारण के को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कमियों को दुरुस्त करने को लेकर जानकारी दी गई। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि बच्चों के लिए पोष्टिक भोजन एवं समय पर दुग्ध वितर‌ण सुनिश्चित किया जाए। शर्मा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े इस विषय में किसी प्रकार की लापरवाही करने पर संस्था प्रधान एवं पोषाहार प्रभारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसीबीईओ शर्मा ने कहा कि समय समय पर विभिन्न स्कूलों में पोषाहार व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Related posts

राजस्थान में भी 393 पीसीसी डेलीगेट्स ने किया मतदान, 6 ने नहीं डाले वोट

Report Times

राजस्थान के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:6 जिलों में तेज बरसात की संभावना, चार जगह पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा

Report Times

नरहङ दरगाह सेवा फाउंडेशन कि अनुठी पहल नंदीशाला मे गायो को गुङ खिलाया

Report Times

Leave a Comment