Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानशुभारंभस्पेशल

अत्याधुनिक मशीनों का भव्य शुभारंभ 

REPORT TIMES 
झुंझुनू। रोडवेज बस डिपो के पास एक नंबर रोड स्थित डॉ अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में नई सीबीसीटी मशीन का भव्य शुभारंभ किया गया। सेंटर संचालिका डॉ अनुश्री व सर्जन डॉ अमित कुमार ने पूजन किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता आबूसरिया ने तिलकार्चन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मनोज कुमार ढाका व पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीनियर फिजिशियन डॉ सत्यनारायण शर्मा ने फीता काटकर मशीन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनफूल बिजारणिया ने की। बिजारणिया ने दंत रोग के मरीजों के लिए इस मशीन को अत्यंत लाभकारी बताया।
रेडियाोलॉजिस्ट डॉ सुनील सैनी ने बताया कि यह सीबीसीटी सीएस- 9600 मशीन पहली बार शेखावाटी क्षेत्र में स्थापित की गई है। विश्व में इस कैटेगरी की मशीन सबसे अत्याधुनिक मानी जाती है। यह मशीन 75 माइक्रोन से 3डी इमेज व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से एचडी क्वालिटी इमेज प्रदान करती है। समाजसेवी शीशराम हलवाई ने मशीन का अवलोकन करते हुए  पैथोलॉजी लैब में इम्यूनो ऐसै ब्लॉक का भी उद्घाटन किया। अब जिले के मरीजों को हार्मोन व अन्य अत्याधुनिक लैब रिपोर्ट कम समय व उच्चतम गुणवत्ता में मिलेगी। इस मौके पर डॉ बंशीधर झाझड़िया, सुभाष शर्मा, शीशराम पूनिया, मुकेश कुमार, आदित्य दिवाच, विराट चौधरी सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

Related posts

‘होशियारी न दिखाएं, कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने पर क्यों नहीं जारी हुआ टेंडर’, मोरबी हादसे पर HC की गुजरात सरकार को फटकार

Report Times

धर्म परिवर्तन की कोशिश नाकाम, पुलिस की कार्रवाई में 6 गिरफ्तार

Report Times

Crime: पति ने बीवी और बेटी की हत्या कर लाश को दफना दिया, तीन महीने बाद शराब के नशे में उगला राज

Report Times

Leave a Comment