Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीरेलवेस्पेशलहादसा

दिल्ली में रेल हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

REPORT TIMES 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को रेल हादसा हो गया. दिल्ली के पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है. इस रेल हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक तरफ पलटे पड़े हैं. हादसे के बाद रेल की पटरियां भी टेढ़ी हो गई हैं. मालगाड़ी के पहिए खुलकर बाहर आ गए हैं. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही इस रूट को जल्द ही फ्री करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेन को समय से निकाला जा सके. रेल यातायात में कोई बाधा न आ पाए.

हादसे में कोई नहीं हुआ हताहत

घटना के बारे में जानकारी देते हुए रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रैक पर मालगाड़ी के बेपटरी होने से उसके कुछ पहिए खुल कर बाहर आ गए हैं. मालगाड़ी के कुछ पुर्जे भी टूट गए हैं. रेलवे की ओर से मरम्मत कार्य जारी है. जल्द ही बेपटरी हुई इस मालगाड़ी को ट्रैक से हटा लिया जाएगा. यह रूट फिर से सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा.

जब रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रैक्टर

बता दें कि पिछले दिनों बिहार के नवादा जिले में रेल हादसा टल गया था. बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के सद्भावना चौक के ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैक्टर फंस गया था. रेलवे पटरी पर ट्रैक्टर फंसा ही था कि तभी उस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आने लगी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रोक लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया.

Related posts

झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की

Report Times

Report Times

राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बयान

Report Times

Leave a Comment