Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चिडावा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक नाबालिग को किया निरुद्ध: यूट्यूब पर सीखा बाइक चोरी करना

REPORT TIMES 

चिड़ावा। शहर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी के मामले बढ़ने के बाद पुलिस भी काफी सक्रिय हुई है। इसी सक्रियता के चलते एक बाइक चोर पुलिस के हाथ आया है। लगातार चोरियों की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। जिसने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, पूर्व में चालानशुदा आरोपियों से भी पूछताद की। इस बीच शनिवार को नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक दिखाई दी। जिसके चालक ने पुलिस नाकाबंदी देखकर भागने के प्रयास किए। जिसे पकडक़र पूछताछ की तो चालक ने गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चुराने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर पुलिस ने नाबालिग को बाइक चोरी के आरोप में निरूद्ध किया।

यू ट्यूब पर सीखा चोरी का तरीका

बाइक चोरी के मामले में निरूद्ध नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसने केवल ऐश और शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराई थी। उसने यूट्यूब पर बाइक चोरी करना सीखा। जिसमें बिना चाबी के लॉक खोलने, स्टार्ट करने का तरीका जाना।

पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया। इस नाबालिग ने ही कुछ दिन पहले न्यू सुल्तानिया गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चोरी की थी। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि 14 फरवरी 2024 को वार्ड छह निवासी इकबाल ईलाही ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसने 13 फरवरी की रात को बाइक को न्यू सुलताना गेस्ट हाउस के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 8.30 बजे आकर संभाला तो बाइक गायब मिली। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी को पूछताछ के बाद बाल न्यायालय झुंझुनूं में पेश किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी विनोद सामरिया, एएसआई रोहिताश्व, चौकी प्रभारी बलवीर चावला, हैड कांस्टेबल संदीप कुमार, संदीप गांधी, विकास डारा, महेंद्र कुमार, प्रकाश, बाबूलाल, जोगेंद्र बराला आदि शामिल थे। कांस्टेबल महेंद्र कुमार और आसूचना अधिकारी अमित सिहाग का विशेष योगदान रहा।

Related posts

Loneliness Epidemic: अकेलेपन से हो सकती है मौत, अमेरिका में कामकाजी उम्र के वयस्कों में बढ़ रही है मृत्यु दर

Report Times

चनाना की सरकारी स्कूल में लगाई धर्म विशेष की क्लास : अध्यापिका प्रेम ओला को चनाना से लगाया चिड़ावा, आगे कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा

Report Times

झूंझूनू जिले के खेतड़ी में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों के पास से भारी मात्रा में हथियार किए बरामद, बड़ी गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में थे नाबालिग

Report Times

Leave a Comment