Report Times
latestOtherचूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान: शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फटे, पूरे गांव में दहशत का माहौल

REPORT TIMES 

राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव जान्दवा के बिका की ढाणी में शादी वाले घर में 11 में से 10 सिलेंडर एक के बाद एक धमाके से फट गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे हुए तेज धमाकों की आवाज से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीण मौके पर दौड़कर आए। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। गनीमत रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इन धमाकों ने जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट कांड की याद दिला दी है। जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को घर में सूर्यप्रकाश शर्मा की व 6 मार्च को उसकी बहन सविता की शादी है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर घर में लाकर रख गए थे। हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सब लोग शादी की खरीद को लेकर चूरू गए हुए थे। सिलेंडर फटने से लगी आग में करीब दो लाख का दहेज का सामान व पड़ौसी का एक झोंपड़ा जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी चूरू दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर गई दमकल ने आग पर काबू पाया।

हादसे के वक्त घर पर थी तीन महिलाएं

सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना के समय उसकी मां रेवन्ती, भाभी पूनम व बहन सविता ही घर थे। बाकी सब लोग शादी की खरीदारी करने चूरू आए थे। हादसे की जानकारी उसकी बहन सविता ने फोन पर दी। हालांकि परिवार के लोग गैस सिलेंडर भभकने का कारण फिलहाल नहीं बता पा रहे हैं। गनीमत ये रही कि कोई जनहानी नहीं हुई।

एक के बाद एक 11 में से 10 सिलेंडर फटे

घास-फूस के छप्पर में रखे सिलेंडर अचानक भभकने लगे। एक के एक बाद एक 11 में से 10 सिलेंडर फटे। एक सिलेंडर करीब आधा किमी दूर श्मशान में जाकर गिरा। एक सिलेंडर 300 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में जाकर गिरा। वहीं एक सिलेंडर पड़ोस में रहने वाले किसान के झोंपड़े पर जाकर गिरा। जिससे झोंपड़ा जल गया। धमाकों से पूरा गांव दहल गया। ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जोधपुर सिलेंडर कांड की यादें एक बार फिर ताजा

चूरू जिले के जान्दवा गांव की बिका की ढाणी में हुए धमाकों ने जोधपुर सिलेंडर कांड की यादें एक बार फिर ताजा कर दी है। बता दें कि जोधपुर में भी दिसंबर, 2022 में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट में दूल्हे के माता और पिता समेत 24 लोगों की मौत हो गई थी। जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। सिलेंडरों ब्लास्ट उस वक्त हुआ था, जब बारात घर से निकलने की तैयारी हो रही थी।

Related posts

राजस्थान में 2699 सरकारी बिल्डिंग को किया जाएगा धवस्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Report Times

भारत फिर खरीदेगा राफेल, फ्रांस यात्रा पर पीएम मोदी पक्की कर सकते हैं डील

Report Times

खबर अच्छी! दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के आवेदन प्रक्रिया शुरू

Report Times

Leave a Comment