Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशलहैल्थ

राजस्थान में अगले 7 दिन ठंड से राहत नहीं, मार्च महीने में भी सर्दी का सितम

REPORT TIMES 

Advertisement

जयपुर: इस साल मौसम को भी जाने क्या हो गया है। सर्दी के महीने बीत चुके लेकिन सर्दी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। पतझड़ और अंधड़ का महीना फाल्गुल चल रहा है। तिथि दसमीं हो गई। मार्च का पहला सप्ताह पूरा होने को है लेकिन अभी तक लोगों से रजाई नहीं छूट रही। राजस्थान के कई जिलों में तो दिसंबर महीने जैसी सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कई जिलों में रात को कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। घास पर ओस की बूंद जम रही तो कहीं गाड़ियों के शीशों पर बर्फ की परत सी जमी रहती है। लोग पिछले कई दिनों से इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ठंड से राहत कब मिलेगी। इस सवाल का सही जवाब फिलहाल मौसम विभाग के पास भी नहीं है।

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Advertisement

आधे से ज्यादा राजस्थान में ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अभी तक रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी तक ठंडी हवाएं चल रही है। आगामी एक दो दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश के करीब 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम सीकर जिले के फतेहपुर में 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक दो दिन बाद गर्मी का असर दिखने की संभावना है।

Advertisement

5 दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले डेढ़ महीने में एक के बाद एक लगातार कई पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखा गया। तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन चार दिन पहले लगभग पूरे राजस्थान में बारिश हुई। कई जिलों में तो ओले भी गिरे थे। मौसम विभाग ने एक ताजा अपडेट और जारी किया है। इस अपडेट के मुताबिक 5 दिन बाद यानी 10 से 12 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। यानी अगर एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता है तो अगले सात दिन तक ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। जिस तरह का मौसम आज है, उसी तरह का मौसम आगामी दो तीन दिन तक रहने की संभावना जताई गई है। बाद में फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता है तो फिर तीन चार दिन तक मौसम खराब रह सकता है।

Advertisement

10 से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

Advertisement

प्रदेश में पिछले कई दिनों से उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी का मौसम बना हुआ है। भले ही दिन के समय तेज धूप खिलती हो लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक नीचे है। प्रदेश के करीब 10 जिलों में आज भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। फतेहपुर में तो न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री तक पहुंच गया। माउंट आबू में भी 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका जबकि कुछ दिनों पहले 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Advertisement

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढ़ें

Advertisement

फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 4.1 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 5.0 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 5.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 6.5 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 6.6 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध में 6.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 7.8 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 8.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 8.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 8.6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 9.0 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 9.2 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 9.3 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 9.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 11.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 12.6 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 13.0 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस

Advertisement
Advertisement

Related posts

Loneliness Epidemic: अकेलेपन से हो सकती है मौत, अमेरिका में कामकाजी उम्र के वयस्कों में बढ़ रही है मृत्यु दर

Report Times

बेटियों की बिन्दौरी निकाल बढाया मान

Report Times

Road accident : राजस्थान में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, हाइवे पर लगा जाम

Report Times

Leave a Comment