Report Times
CRIMEpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

लोकसभा चुनाव 2024: रांची के ग्रामीण एसपी बनाए गए सुमित कुमार अग्रवाल, राकेश रंजन देवघर के नए एसपी

Reporttimes.in

रांची-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड में चार आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग की है. सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है, वहीं राकेश रंजन देवघर के नए एसपी बनाए गए हैं. ए विजया लक्ष्मी दुमका की आईजी बनायी गयी हैं. पलामू के नए डीआईजी वाई एस रमेश बनाए गए हैं. इसके साथ ही कैलाश करमाली को रांची के ट्रैफिक एसपी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि पिछले दिनों में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को उनके पद से हटा दिया था और अन्य खाली पदों को जल्द भरने का निर्देश देते हुए अधिकारियों के नाम मांगे थे.

Related posts

भगवान के नाम स्मरण मात्र से जीव का होता है कल्याण- संत राजाराम

Report Times

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के इस्तीफे के बाद पंचायती राज मंत्रालय केशव प्रसाद मौर्य को दिया जा सकता है

Report Times

चिड़ावा में सुहाना मौसम,बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

Report Times

Leave a Comment