Report Times
Other

लोकसभा चुनाव 2024: गिरिडीह सीट से इकलौते सांसद थे बिंदेश्वरी दुबे, जो बने केंद्र में मंत्री

Reporrttimes.in

Lok Sabha Election 2024: बेरमो, राकेश वर्मा-गिरिडीह संसदीय सीट पर वर्ष 1952 से वर्ष 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में जितने भी सांसद हुए, उसमें एकमात्र बिंदेश्वरी दुबे ही केंद्र में मंत्री बने थे. हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से पांच बार जीत दर्ज की थी. इसमें वर्ष 1952 में नागेश्वर प्रसाद सिन्हा, 1967 में डॉ इम्तियाज अहमद, 1971 में चपलेंदू भट्टाचार्य, 1980 में बिंदेश्वरी दुबे एवं 1984 में कांग्रेस के डॉ सरफराज अहमद ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 1980 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस व इंटक के दिग्गज नेता बिंदेश्वरी दुबे ने जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदास सिंह को पराजित किया था. बिंदेश्वरी दुबे लोकसभा चुनाव लड़ने से पूर्व 1952, 1962,1967, 1972, 1979 में बेरमो से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधायक बनते रहे.

Related posts

बाड़मेर में लोकसभा चुनाव के लिए फिर होगा मतदान, ECI ने दिए निर्देश

Report Times

इजराइल के हमलों में मारे गए 13 बंधक, गाजा अटैक पर हमास का बड़ा दावा

Report Times

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के घर आएगी एक खास चिट्ठी, जानें क्या होगा इसमें

Report Times

Leave a Comment