Report Times
Health tipsटॉप न्यूज़ताजा खबरेंवातावरणस्वास्थ्य-और-फिटनेस

Global Warming Study : तेजी से पिघल रहा है ग्लेशियर, पृथ्वी को बचाने में आप ऐसे दें अपना योगदान

Reporttimes.in

Global Warming Study : मानवीय गतिविधियों का असर है कि हमारे पर्यावरण को हर दिन नुकसान पहुंच रहा है. इस संदर्भ में शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका असर पृथ्वी के घूमने की गति स्लो हो सकती है. यह परिवर्तन हमारी घड़ियों को एक सेकेंड के लिए प्रभावित कर सकता है. यह अध्ययन जर्नल नेचर में प्रकाशित हुआ है. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी गतिविधियों में बदलाव ला कर पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें. कुछ बातों का ध्यान रख कर आप भी अपना योगदान दे सकते हैं.

अपने हर जन्मदिन पर लगाएं पौधे

अक्सर आप अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाते होंगे. सोचिए अगर उसका एक छोटा-सा हिस्सा आप दो पौधे लगाने पर खर्च करें, तो कितना अच्छा होगा. पेड़-पौधे हमारी धरती के फेफड़े कहे जाते हैं. उनकी वजह से ही हमें शुद्ध हवा मिल पाती है. जंगलों की अंधाधुंध कटाई से आज जलवायु परिवर्तन के संकट से हम जूझ रहे हैं. ऐसे में आपका पौधे लगाने का छोटा-सा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है.

दोबारा यूज हो सकने वाले बोतल लें

प्लास्टिक की बोतलें पर्यावरण के लिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि उनमें से अधिकांश को रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा, प्लास्टिक के उत्पादन में काफी जीवाश्म ईंधन लगता है. जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करने की जगह बार-बार यूज किये जा सकने वाले बोतल को यूज करें. साथ ही हमेशा अपने साथ एक बोतल पानी लेकर चलने की आदत बनाएं.

Related posts

सर्दियों तथा कोहरे के मौसम में संरक्षित रेल संचालन के लिए रेलवे पूर्ण मुस्तैद, रेल संचालन में संरक्षा हेतु किये विशेष प्रबन्ध

Report Times

अरड़ावता के सरकारी स्कूल में भामाशाहों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Report Times

2 साल में 5100 करोड़ खर्च, चीन को मात देने के लिए भारत ने ऐसा किया खुद को तैयार

Report Times

Leave a Comment