Report Times
Election specialGENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी कुछ देर में पीलीभीत में, साधेंगे तराई की कई सीटों के समीकरण

Reporttimes.in

बरेली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीलीभीत से यूपी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं. इसके अलावा बरेली से प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मंच पर पहुंच चुके हैं. वरुण गांधी इस जनसभा में मौजूद रहेंगे या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है. पीएम मोदी का पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है कि वो पहली बार यहां पहुंच रहे हैं. उनके पीलीभीत में जनसभा करने से शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, बरेली सीट पर समीकरण बीजेपी के पक्ष में बनेंगे. किसानों की दृष्टि से भी पीलीभीत महत्वपूर्ण हैं. तराई में किसानों की नाराजगी को भी पीएम मोदी दूर करने का प्रयास करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
पीएम मोदी की विजिट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. हेलीपैड से लेकर जनसभा पंडाल तक 45 पुलिस अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी, 102 इंस्पेक्टर, 255 एसआई, 45 महिला एसआई, पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, 1400 सिपाही ड्यूटी पर लगाए गए हैं. हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है.

पीलीभीत से मेनका और वरुण गांधी का है खास रिश्ता
पीलीभीत लोकसभा सीट से मेनका गांधी और वरुण गांधी का खास रिश्ता है. वरुण गांधी यहां से टिकट कटने के बाद से शांत हैं. उन्होंने पीलीभीत की जनता के लिए एक चिठ्ठी लिखी थी. इसके बाद से उनका न तो एक्स पर कोई बयान आया है और न ही वो कहीं दिख रहे हैं. ये अलग बात है कि मेनका गांधी लगातार अपने बयान में वरुण का जिक्र कर रही हैं. उन्होंने कहा है कि वरुण समझदार हैं. उन्हें क्या करना है, ये वो जानते हैं.

Related posts

श्रीरामलीला के लिए मंच, बल्ली और गणेश पूजन

Report Times

जब पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से पूछा हाल, कांग्रेस नेता बोलीं- मेरा ठीक लेकिन मणिपुर…

Report Times

कन्या समेत इन 4 राशि वालों को मिल सकती है नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी!

Report Times

Leave a Comment