Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: विजय शंकर ने बाउंड्री पर लपका रियान का शानदार कैच, देखें

Reporttimes.in

IPL 2024 का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था. मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की. रोमांच से भरे इस मुकाबले में राशिद खान ने आखिरी गेंद पर चौक जड़कर. अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की तरफ से शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली. पारी में विजय शंकर ने रियान पराग का एक बेहतरीन कैच लपका. राजस्थान के लिए ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले रियान ने पारी के 19वें ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ मिड ऑफ में एक करार शॉट लगाया. गेंद सनसनाती हुई बाउंड्री की तरफ बढ़ी, लेकिन विजय शंकर वहां तैनात थे. गेंद सीधे विजय के हाथों में आ गई, लेकिन विजय डिसबैलेंस हो गए. जिसके बाद उन्होंने गेंद को हवा (vijay shankar) में उछाल दिए और फिर सीमा रेखा के बाहर गए और फिर से अंदर आकर उस कैच को पूरा किया. जिसे देखकर सभी दर्शक हैरान हो गए.

Related posts

राजस्थान में पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Report Times

ईरान में महिलाओं ने हिला दीं सत्ता की जड़ें, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने प्रदर्शनकारियों को दी धमकी

Report Times

मौसम का हाल: गड़बड़ श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा, इन जगहों पर बारिश की संभावना

Report Times

Leave a Comment