Report Times
GENERAL NEWSटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Mahendragarh : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, 6 बच्चों की मौत, 15 घायल

Reporttimes.in

Mahendragarh : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस के पलट जाने से छह बच्चों की मौत हो गई और 15 बच्चे घायल हो गए हैं. यह घटना महेंद्रगढ़ जिले के उनहानी गांव के पास हुई है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ में एक गांव के निकट एक गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश में बस पलट गई. पुलिस अधिकारियों ने छह बच्चों की मौत की सूचना दी है, जबकि कई बच्चे घायल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई वह जीएल पब्लिक स्कूल की थी. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी भी दी कि ईद की छुट्टी के अवसर पर भी स्कूल चल रहा था,बस में 30 से अधिक बच्चे थे.

Related posts

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुई इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, ये खिलाड़ी हुए बाहर

Report Times

न मंत्री बने-न मुख्यमंत्री, बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह का सियासी प्रमोशन या डिमोशन?

Report Times

कौन है लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर संपत नेहरा, जिससे जुड़े गोगामेड़ी हत्याकांड के तार

Report Times

Leave a Comment