Report Times
GNRAL NWSpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Lok Sabha Election 2024 : बीएसपी ने जारी की चौथी लिस्ट, जानें कहां से किसे पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहीं हैं. इस क्रम में मायावती की बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी ने शुक्रवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, गोरखपुर और फैजाबाद सहित 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है.

लिस्ट में किस सीट से किसे दी गई टिकट

  • आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को बीएसपी ने उम्मीदवार बनाया है.
  • घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • एटा से मोहम्मद इरफान को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • गोरखपुर से जावेद सिमनानी को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को बीएसपी ने चुनावी मैदान में उतारा है.
  • राबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को बीएसपी ने टिकट दिया है.

अब तक 46 उम्मीदवारों की घोषणा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी अब तक 46 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराया जा रहा है जबकि रिजल्ट 4 जून को आएगा. जहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है. वहीं, बीएसपी अकेले बल पर उम्मीदवार उतार रही है.

Related posts

10वीं के रिजल्ट में नंबर कम आए तो ट्रेन के आगे कूद गया छात्र, मौके पर हुई मौत

Report Times

अशोक गहलोत के गढ़ में वसुंधरा राजे, 18 घंटे में की 58 सभाएं; बोलीं-प्रेम के आगे नतमस्तक

Report Times

वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी : एडवोकेट प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Report Times

Leave a Comment