Report Times
Businesslatestटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Gold-Silver Price: आम आदमी की जेब से बाहर हुआ सोना और चांदी, आज फिर तेजी का बनाया रिकॉर्ड

Reporttimes.in

Gold-Silver Price Today: भारत में शादी का सीजन शुरु होने से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रैली देखने को मिल रही है. सोने और चांदी ने एक बार फिर से तेजी का रिकॉर्ड बनाया है. आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज खुलते ही, MCX पर सोने और चांदी का भाव नये रिकॉर्ड पर पहुंच गया. दस ग्राम सोने से की कीमत 72,678 हो गयी. जबकि, एक किलो सोने की कीमत 84 हजार रुपये के पार निकल गया. हालांकि, 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने की कीमत सुबह 10 बजे 827 रुपये बढ़कर 72471 और पांच अगस्त को एक्सपायर होने वाले सोने की कीमत 839 रुपये चढ़कर 72,725 रुपये पर पहुंच गया.

आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव

मुंबई में आज दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 72,230 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,380 रुपये, बेंगलुरु में 72,230 रुपये और चेन्नई में 73,370 रुपये है. वहीं, मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 66,210 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,360 रुपये, बेंगलुरु में 66,210 रुपये और चेन्नई में 67,260 रुपये है. दूसरी तरफ आज एक किलो चांदी की कीमत दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 84,900 रुपये है. जबकि, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 88,400 रुपये है.

Related posts

किसानों पर बयान देकर फंस गईं कंगना रनौत, कहा- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

Report Times

नए अरमान ने शहजादा और प्रतीक्षा को सीरियल से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Report Times

पुलिस से भाग नहीं रहा था, तीर्थयात्रा पर निकला था, मोनू मानेसर का दावा

Report Times

Leave a Comment