Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

ईरान-इजरायल युद्ध की आशंका के बीच अमेरिका को झटका, 2 खाड़ी देश बोले- नहीं करने देंगे एयरबेस का इस्‍तेमाल

Reporttimes.in

. ईरान और इजरायल में बढ़ रही टेंशन के बीच इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 48 घंटे के भीतर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है. अमेरिका पहले ही खुले तौर पर ईरान को यह धमकी दे चुका है कि अगर उसने इजरायल पर हमला किया तो उसे बुरे परिणाम भुगतने होंगे. इजरायल-ईरान कंफ्लिक्‍ट में अमेरिका की सक्रिय भूमिका को देखते हुए मिडल ईस्‍ट के दो बड़े देश कतर और कुवैत ने US को तगड़ा झटका दिया है.

ईरान ऑब्सर्वर और ग्‍लोब आई न्‍यूज की रिपोर्ट के अनुसार कतर और कुवैत ने अमेरिका को यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि अगर ईरान-इजरायल जंग की स्थिति पैदा होती है तो वो अमेरिका को इजरायल की मदद के लिए अपने देश में मौजूद उनके बेस का इस्‍तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे. साथ ही यह भी कहा गया कि अमेरिका इस विवाद के दौरान उनके एयर-स्‍पेस का इस्‍तेमाल भी नहीं कर सकेगा. बता दें कि कतर और कुवैत में अमेरिका के बड़े सैन्‍य ठिकाने हैं. अमेरिका इन देशों को लंबे समय से सुरक्षा भी मुहैया कराता रहा है. हालांकि यह दोनों देश इजरायल और ईरान के बीच जंग के दौरान अपने सबसे निकटतम पड़ोसी ईरान से पंगा लेना नहीं चाहते हैं.

Related posts

दूध में मिलावट पकड़ने वाले क्षीर स्कैनर यंत्र के लिए डॉ. किरणमयी को राष्ट्रीय पुरस्कार

Report Times

गरज के साथ बरसेंगे बादल, राजस्थान में अगले 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश

Report Times

करण जौहर ने बॉलीवुड की भेड़ चाल पर कसा तंज, कहा- बॉक्स ऑफिस है, इंस्टाग्राम रील नहीं…

Report Times

Leave a Comment