Report Times
Election specialGNRAL NWSlatestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरल

Ram Lalla Surya Tilak: असम रैली में अचानक PM ने क्यों रोका भाषण, बोले सब लोग अपना मोबाइल निकालिए

Reporttimes.in

PM Modi On Ram Surya Tilak: राम नवमी पर आज दोपहर ठीक 12 बजे अयोध्या में भगवान राम का भव्य सूर्यतिलक किया गया. सूरज की किरणें दर्पण से होती हुई सीधे भगवान राम के मस्तक पर जगमगाईं तो श्रद्धालु जयश्री राम का उद्घोष करने लगे. उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में रैली कर रहे थे. 12 बजने में कुछ समय बाकी था. उनकी नजरें लगातार घड़ी की तरफ थीं. अचानक उन्होंने भाषण बीच में रोक दिया.

जी हां, मोदी बोले- मेरा भाषण आगे बढ़ाने से पहले अब 12 बजने में कुछ ही पल बाकी हैं. अयोध्या में और पूरे देश में प्रभु राम के जन्मोत्सव और प्रभु राम के स्वागत का बहुत बड़ा उत्सव चल रहा है. हम भी उससे जुड़ना चाहते हैं. भले ही हम अयोध्या नहीं पहुंच पाए, हम यहां से प्रभु राम के जन्मोत्सव से जुड़ने के लिए… वहां सूर्य तिलक होने वाला है. आप भी मोबाइल फोन निकालकर उसकी फ्लैश लाइट चालू करें. हम भी प्रभु राम को प्रणाम करें. सब लोग अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट चालू करें. प्रभु राम का सूर्य तिलक हो रहा है.

Related posts

Terror Attack: चौमूं में बनी सहमति, सरकार देगी 50 लाख की सहायता, दो को संविदा नौकरी

Report Times

11 महीनों से शंभू बॉर्डर पर डटे किसान दिल्ली में दाखिल होने के लिए अड़े

Report Times

रणनीति या आजादी… NATO का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहता भारत, जो कई देशों का सपना?

Report Times

Leave a Comment