Report Times
खेलटॉप न्यूज़ताजा खबरें

DC vs MI, IPL 2024: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका

Reporttimes.in

DC vs MI, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 43 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हरा दिया. इस हार से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम 247 रन ही बना सकी. आखिरी गेंद पर मुंबई के पीयूष चावला का विकेट गिरा. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही. मुंबई ने पावर प्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन को खो दिया. ईशान 14 गेंद पर 20 रन और रोहित 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए.

अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत तक टिककर वह मुंबई को जीत नहीं दिला पाए. उन्होंने 32 गेंद पर 4-4 चौके और छक्के की मदद से 63 रन बनाए और फिर रन आउट हो गए. उनके जाने के बाद टीम की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा. उसके बाद हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली. नेहाल वढेरा एक बार फिर रन बनाने में नाकाम साबित हुए. वहीं, टिम डेविड ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 17 गेंद पर 37 रनों की उम्दा पारी खेली. लेकिन सभी प्रयासों के बाद भी मुंबई यह मुकाबला जीत नहीं पाया.

Related posts

ससुराल जाने से मना किया तो पति ने क‍िया हंगामा, सास की आंखों में डाली मिर्च; पत्नी को जबरन उठा ले गया

Report Times

Explainer: क्या सरकार आपकी प्रॉपर्टी छीनकर पब्लिक में बांट सकती है? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Report Times

पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने भारत

Report Times

Leave a Comment