Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

ससुराल जाने से मना किया तो पति ने क‍िया हंगामा, सास की आंखों में डाली मिर्च; पत्नी को जबरन उठा ले गया

REPORT TIMES : अलवर में एक युवक ने पत्नी के ससुराल नहीं जाने पर जमकर हंगामा किया. दामाद पहले सास पर मिर्च पाउडर फेंका फिर, सास और साली पर हॉकी स्टिक से हमला कर अपनी पत्नी को जबरदस्ती उठा ले गया. उसके साथ 10-15 बदमाश भी थे. ये मामला अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की शाम बख्तल की चौकी क्षेत्र स्थित कमला कॉलोनी का है.  घटना के बाद पीड़ितों ने मंगलवार को उद्योग नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.

सास और साली पर स्टिक से हमला 

अलवर शहर के उद्योग नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीहर आई पत्नी चंदना को ससुराल वापस ले जाने के लिए मुंडावर निवासी पति बबलू सोमवार देर शाम आया. उसके साथ 10 से 15 नकाबपोश बदमाश भी थे. आते ही सभी घर में घुस गए. दामाद बबलू ने अपनी सास पर मिर्च पाउडर फेंक दिया. बदमाशों ने सास और साली पर हॉकी स्टिक से हमला कर दिया.

ससुराल नहीं जाना चाहती थी चंदना 

सास मंजू देवी के हाथ-पैरों में चोट आई. बचाने आई बेटी दर्शना की अंगुली टूट गई. हमले के बाद आरोपी अपनी पत्नी चंदना को जबरदस्ती घर से उठा ले गया. पत्नी का आरोप है कि इसका पति नशा करके मारपीट करता है, इसलिए वह जाना नहीं चाहती थी.  घायल मंजू देवी ने बताया कि उनकी बेटी चंदना दीपावली से पहले ससुराल मुंडावर से पीहर आई थी. चंदना अपने पति बबलू के पास वापस नहीं जाना चाहती थी . चंदना का आरोप है कि बबलू नशा करके आए दिन उसके साथ मारपीट करता है.

अपहरण का मामला दर्ज

मंजू देवी ने बताया कि सोमवार को रात नौ बजे बबलू 10-15 लोगों के साथ लाया. घर के गेट खटखटाया तो घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो सभी जबरन अंदर घुस गए. बबलू अपने साथ मिर्च पाउडर लाया और सास मंजू देवी की आंखों में झोंक दी, इसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया. इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया और चंदना को जबरदस्ती उठा ले गए . मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार ने उद्योग नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मारपीट, अपहरण और घर में घुसपैठ की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Related posts

कांग्रेस MLA की ‘नंगे पैर’ तपस्या पूरी, बालोतरा जिला बनने पर जनता पहनाएगी चांदी के जूते

Report Times

हर साल बदलते हैं नौकरी तो हो जाए सावधान! वरना गिर सकती है Income Tax की गाज

Report Times

Lucknow Crime news: काकोरी में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

Report Times

Leave a Comment