Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिव्यापारिक खबरस्पेशल

क्या आपने अब तक नहीं बदले 2 हजार रुपए के नोट? RBI ने बोला, ‘अब भी बदल सकते हैं 2 हजार के नोट’

REPORT TIMES 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को दो हजार रुपए के नोट को लेकर एक बयान जारी किया है. बयान में आरबीआई ने कहा कि बंद हो चुके 2000 रुपए के 97.76 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं, लेकिन 7,961 करोड़ रुपए के दो हजार के नोट  अभी जनता के पास हैं. RBI ने कहा कि 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की घोषणा की गई थी. इस दिन के अंत में बाजार में मौजूद 2000 रुपयेए के नोटों का मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था. अब 30 अप्रैल, 2024 को बाजार में सिर्फ 7,961 करोड़ रुपए के नोट बाजार में हैं.

 बैंक वापस आ चुके हैं 2000 रुपए के 97.76 प्रतिशत नोट 

एक बयान में आरबीआई ने कहा कि 19 मई, 2023 को 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की घोषणा की गई थी. इस दिन के अंत में बाजार में मौजूद 2000 रुपयेए के नोटों का मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था. अब 30 अप्रैल, 2024 को बाजार में सिर्फ 7,961 करोड़ रुपए के नोट बाजार में हैं.

19 कार्यालयों पर जमा कर सकते हैं 2000 रुपये के नोट

आरबीआई का कहना है कि 2000 रुपए के नोट वैध हैं. लोग देशभर में आरबीआई के 19 कार्यालयों पर 2000 रुपए के नोट जमा कर सकते हैं या उन्हें अन्य नोट से बदल सकते हैं. जनता 2000 के नोट भारतीय डाक के माध्यम से भी आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेजकर उनके बराबर मूल्य की राशि अपने बैंक खातों में जमा करा सकती है.

एक साल पहले रिजर्व बैंक ने वापस लिए थे 2000 के नोट

आरबीआई द्वारा नवंबर, 2016 में 1000 रुपS और 500 रुपS के नोट बंद करने के बाद 2000 रुपये के नोट  जारी किए गए थे, लेकिन 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए की करेंस को वापस लेनी की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक सारे करेंसी जनता के पास से वापस नहीं आ सके हैं.

Related posts

मोदी सरकार का ‘मेगा रेस्क्यू पैकेज’, 85,716 करोड़ से होगी कर्ज की छुट्टी!

Report Times

राजस्थान में पूर्व PM इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़ी, निंदा करने वालों को दी धमकी; खुद को बताया BJP कार्यकर्ता

Report Times

माघ दुर्गाष्टमी व्रत के दिन जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही इच्छा हो जाएगी पूरी

Report Times

Leave a Comment