Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसिंघानास्पेशलहरियाणा

Wanted criminal : हरियाणा पुलिस के वांटेड अपराधी संजय उर्फ भेड़िया ने की आत्महत्या, पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली

Wanted criminal : झुंझुनूं में एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस उसका पीछा कर रही थी, तभी अपराधी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपराधी का नाम संजय उर्फ भेड़िया बताया जा रहा है, जिसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। यह मामला सिंघाना के खानपुर के पास का बताया जा रहा है।

कई मामलों में था वांटेड

बता दें कि अपराधी हरियाणा के कलिहाना चरखीदादार का रहने वाला था और उसके ऊपर लूट, अपहरण सहित 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस उसका पीछा करते हुए राजस्थान पहुंची थी, जहां उसने खुद को अपराधियों से घिरता देख गोली मार ली। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, अपराधी ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर अपने सिर में गोली मार ली। इधर, इसकी सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Related posts

गंगा-जमुना स्कूल के पोस्टर में हिजाब में हिंदू लड़कियां! बीजेपी ने कहा-साक्षात केरल स्टोरी, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Report Times

दिल्ली शराब मामला: AAP सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक बढ़ाई हिरासत की अवधि

Report Times

‘कन्हैयालाल को 50 तो जुनैद-नासिर को 15 लाख’… ओवैसी बोले- मुआवजा देने में भी मजहब देखा

Report Times

Leave a Comment