Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

BJP: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू पहुंचे चिड़ावा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा के आवास पर की कार्यकर्त्ताओ से चर्चा 

BJP: चिड़ावा-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार जानू रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जानू ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जानूं ने छह चरण के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर अग्नि वीर कृषि कानून जैसे विषयों पर भी जवाब सवालों का दौर चला।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश प्रवक्ता जानू और पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया एवं माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, पार्षद जगदीश प्राण, रजनीकांत मान, पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह, पूर्व पार्षद सुरेश जलिंद्रा ,सुरेंद्र नायक, अनील शर्मा, नीलगगन नायक, पृथ्वीराज शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, अनिरुद्ध तामड़ायत, नरेन्द्र अरड़ावतिया, जगदेव शर्मा, रमेश अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, सत्यवीर टेलर, अभिषेक महमिया, मनीष धाभाई, संजय दायमा, प्रकाश, सम्राट तामड़ायत, आशीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

चूरू : विधायक कृष्णा पूनियां व पति की बढ़ाई सुरक्षा

Report Times

शिवपुरी : कबीरखेड़ी में जान हथेली पर लेकर लोग पार करते है नाला

Report Times

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

Report Times

Leave a Comment