Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मपंजाबस्पेशलहरियाणा

Ranjit Singh Murder Case: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 22 साल पुराने रणजीत सिंह मर्डर केस में बरी, 2021 में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा

Ranjit Singh Murder Case: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को रणजीत सिंह मर्डर केस (Ranjit Singh Murder Case) में बरी कर दिया. यह हत्याकांड 22 साल पुराना है, जिसकी अक्टूबर 2021 को सुनवाई पूरी करते हुए पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद डेरा प्रमुख ने उम्र कैद की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी. आज इसी अपील पर सुनवाई पूरी करते हुए हाई कोर्ट ने रणजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम को बरी कर दिया. राम रहीम फिलहाल जेल में बंद है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और दो साध्वियों के दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई है.

बताते चलें कि रणजीत सिंह सिरसा डेरे का मैनेजर था, जिसकी 22 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक साध्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को चिट्ठी लिखकर राम रहीम की जांच की मांग की थी. डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने ये गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी. इससे पहले हाई कोर्ट ने अदालत की अनुमति के बिना अगले आदेश तक डेरा प्रमुख को पैरोल देने पर रोक लगा दी थी. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जी.एस.संधावालिया और न्यायमूर्ति लपिता बनर्जी की पीठ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा करने के फैसले को चुनौती दी गई थी. गुरमीत सिंह को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी. इससे करीब दो महीने पहले भी डेरा प्रमुख को 21 नवंबर 2023 में 21 दिन की छुट्टी दी गई थी, जो रोहतक के सुनारिया जेल से 2023 में तीसरी अस्थायी रिहाई थी.

Related posts

भारत से ईरान के संबंध बढ़ेंगे या बिगड़ेंगे… नए राष्ट्रपति मसूद का कैसा होगा रुख? जानें क्या कहता है इतिहास?

Report Times

80 हज़ार में हुई थी डील…ACB ने 20 हज़ार रुपये लेते धरा, बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार

Report Times

पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने की महाराष्ट्र के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Report Times

Leave a Comment