Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा ने की महाराष्ट्र के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

REPORT TIMES 
चिड़ावा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं चिड़ावा नगरपालिका पूर्व चेयरमैन मधु शर्मा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार भेट की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ने राज्यपाल को फूलो का गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस ने राजस्थान के कल्चर एवं राजस्थान में हो रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर झुंझुनूं जिले की सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में भी विस्तार से बातचीत हुई। साथ ही कई गंभीर सामालिक मुददो पर भी चर्चा की। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन ने राज्यपाल को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में आने का भी न्यौता दिया। इस दौरान उनके साथ डॉ राजेश चौमाल, सीमा चौमाल, जयेश शाह, रिंकी शाह, प्रोफेसर विजय शर्मा, श्वेता शर्मा,यजना शाह भी उपस्थित रहे।

Related posts

कैम्पर गाड़ी चुराने वाले आए स्कूटी से : स्कूटी छोड़कर ले गए नई कैम्पर गाड़ी, स्कूटी खेतड़ी नगर से हुए चोरी

Report Times

पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल की तिरंगा रैली 13 को

Report Times

क्वाण्टाइन सेंटर में पानी की व्यवस्था करवाई

Report Times

Leave a Comment