Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

Crime :अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime : चिड़ावा। पुलिस थाना चिड़ावा व डीएसटी की संयुक्त कार्यवाही में बुधवार को अवैध  हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ बबलु शूटर के रूप में हुई है। वह ओजटू गांव का रहने वाला है। सीआई विनोद सामरिया के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि ओजटू बाईपास तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धरदबोचा।


आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार का इस्तेमाल मारपीट और हत्या के प्रयास के लिए करता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, हत्या का प्रयास और अवैध हथियार रखने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related posts

अध्यक्ष पद पर अंधेरे में कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- कोई नहीं जानता क्या फैसला होगा

Report Times

भारत लाया जा रहा मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, कांग्रेस क्यों कह रही देश से माफी मांगें मोदी?

Report Times

बाड़मेर के पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ पीड़िता की याचिका पर हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

Report Times

Leave a Comment