Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Jobs: राजस्थान में पिछले 5 साल में सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की राजस्थान सरकार कराएगी जांच, कमेटी गठित

Government jobs: फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट बैठाकर नौकरी पाने वाले कर्मचारियों पर अब कार्रवाई होगी. कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को आदेश भेजा है. पिछले पांच साल में सरकारी नौकरी पाने वाले सभी कर्मचारियों की जांच की जाएगी.

कार्मिक विभाग ने जांच कमेटी गठित की  

कार्मिक विभाग के अनुसार पिछले 5 साल में फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट बैठाकर सरकारी नौकरी ली गई. विभाग ने कमेटी का गठन कर दिया है. अब कमेटी जांच करेगी की नौकरी वाला व्यक्ति खुद परीक्षा देकर नौकरी पाया या किसी डमी कैंडिडेट को बैठाकर नौकरी हांसिल की. उनके सभी दस्तावेज की भी जांच होगी.

एसओजी ने अप्रैल में 3 डमी कैंडिडेट को किया था गिरफ्तार

एसओजी में राजस्थान में डमी कैंडिडेट बैठाकर अलग-अलग परीक्षाए पास करने वालों पर एसओजी और पुलिस ने कार्रवाई की है. एसओजी ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तर किया था.  एसओजी ने कर्मचारी चयन बोर्ड की अध्यापक भर्ती परीक्षा व शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर डमी कैंडिडेट बिठाने वाले अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया था. अरविंद ने 15 लाख रुपए देकर अपने बदले डमी कैंडिडेट बैठाया था.

Related posts

विनीत को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता,  एपीएस सैनिक एकेडमी सहित क्षेत्र का नाम किया रोशन

Report Times

रणबीर कपूर चाहते हैं कि उनके पिता ऋषि कपूर अभी भी जीवित हों और शमशेरा को देख रहे हों।

Report Times

दिल्ली में शिक्षा घोटाले पर हंगामा, BJP का आरोप- टॉयलेट को क्लासरुम बताया; करोड़ों का घपला

Report Times

Leave a Comment