Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

Death Threat: उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Death Threat: राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने मन्नालाल रावत (Manna Lal Rawat) को एक शख्स ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी (Death Threat) दी है. इस संबंध में सांसद ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज करवा दिया है, जिसके बाद से ही साइबर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

वीडियो पर कमेंट करते हुए धमकी

कुछ दिन पहले सांसद ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था. जब इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की गई तो कुछ लोगों को पंसद नहीं आई. इसी के चलते कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट पर ही कमेंट करते हुए सांसद को धमकी दे डाली. जैसे ही ये धमकियां सांसद ने देखी तो उन्होंने बिना देरी पुलिस को इस बारे में सूचित किया और उनसे कार्रवाई करने के लिए कहा.

कमेंट बॉक्स में आरोपी ने क्या लिखा?

कानूराम मीणा के नाम से बनाई गई एक प्रोफाइल के जरिए वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा गया है कि, बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा. याद रखना मन्नालाल बहुत जल्द तुम्हारी वाडीया उठने वाली है. जय जोहार जिंदाबाद’. इससे एक दिन पहले इसी शख्स ने एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ रहा है. इसको सांसद बना के जनता ने गलत कर दिया.’

ढाई लाख वोटों से जीता था चुनाव

आपको बताते चलें कि बीजेपी ने उदयपुर लोकसभा सीट पर अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत पर बड़ा दांव खेला था. इस परीक्षा में वे पास भी हो गए. मन्नालाल रावत ने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2 लाख 61 हजार वोटों से हरा दिया. यह आंकड़ा सभी को चौंकाने वाला था. क्योंकि यह यहां सबसे नया चेहरा हैं. माना जा रहा था कि इस सीट पर BTP का ज्यादा दबदबा है और उससे पार पाने के लिए मन्नालाल रावत पर दांव खेला गया था.

Related posts

Traffic Jam: दिल्‍ली-NCR में बारिश से कई इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर फंसी गाड़ियां; कई उड़ानें भी रद्द

Report Times

निकिता क्यामसरिया का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया सम्मान

Report Times

विकसित राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगाई दौड़

Report Times

Leave a Comment