Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

Traffic Jam: दिल्‍ली-NCR में बारिश से कई इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम, सड़कों पर फंसी गाड़ियां; कई उड़ानें भी रद्द

reporttimes.

दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में हुए जलभराव की तस्वीरें देखने को मिलीं. तेज बारिश के कारण राष्‍ट्रीय राजधानी के कई इलाकों और सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है. इस भीषण ट्रैफिक जाम के चलते दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जिसके कारण लाखों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जल-जमाव के चलते पूरे शहर में यातायात प्रभावित हुआ.

दिल्ली-गुरुग्राम में ट्रैफिक का हाल-बेहाल

मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टरबेन्स के एक्टिव होने की वजह से भारी बारिश हुई. जिससे गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई. कुछ इलाकों में तो लोग घंटो तक रोड पर फंसे रहे. गुडगांव में तो कई जगहों पर फ्लाईओवरों के नीचे पानी जमा हो गया है. इस तेज बारिश के चलते ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है.

Related posts

उद्धव ठाकरे समर्थक 4 लोकसभा सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, जानें क्या हैं कारण

Report Times

मेरा ई-कचरा, पृथ्वी नहीं, वैज्ञानिकों का कहना है, इसमें भारी वृद्धि आई है

Report Times

‘हिजाब इस्लामी धार्मिक प्रथा का आवश्यक अंग नहीं’, कर्नाटक सरकार ने दी कोर्ट में दलील

Report Times

Leave a Comment