Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलस्वागत

लोहिया स्कूल के 26 विद्यार्थियों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड

चिड़ावा। लोहिया स्कूल के 26 विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड के रूप में एक करोड़ चार लाख की राशि मिलेगी। संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा ने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले एक प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रदान की  जाती है।
जिसमें उच्च शिक्षा के लिए पांच वर्षों तक प्रति वर्ष 80,000 रुपए बतौर छात्रवृति प्रदान किया जाता है। संस्था निदेशक जगपाल सिंह यादव ने बताया कि आरुषि पुत्री बलवान सिंह, चेतना पुत्री राकेश बसेरा, डीना पुत्री कृष्ण कुमार, आयुष भास्कर पुत्र संदीप कुमार भास्कर, दिलखुश पुत्र दीपचंद, लक्ष्य शर्मा पुत्र महेश शर्मा, आरती पुत्री राजेश कुमार,
भूपेंद्र राठौड़ पुत्र महेंद्र सिंह, प्रतिभा पुत्री बेणी प्रसाद, रितिका पुत्री उम्मेद सिंह, प्रिंस धनकड़ पुत्री प्रदीप, अमित कुमावत पुत्र प्रताप सिंह,  खीलेश शर्मा पुत्र मनोज, चेतन पुत्र संदीप राव, रोनक शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा, प्रीतम सिंह पुत्र भोपाल सिंह, रोहित कुमार पुत्र नरेश कुमार, हर्षवर्धन बजाज पुत्र मनोज बजाज, आयुष शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा, प्रिंस जांगिड़ पुत्र कुरडा राम, बादल पुत्र सुरेश कुमार, कोमल पुत्र सुरेश कुमार, निखिल शेरावत पुत्र धर्मवीर, रुपिन शर्मा विक्रम शर्मा, साक्षी  पुत्री राजकुमार, आयुष सोनी पुत्र मनोज सोनी को इंस्पायर अवार्ड  के लिए चयनित होने पर माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया,  ममता नेहरा, पूर्ण गजराज, गुलजार खान, प्रदीप सोनी, के एल लाठ, सुरेश यादव, सुरेश भालोठिया सहित समस्त स्टाफ, छात्र और अभिभावक  आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ओला को भी भेजा विधानसभाध्यक्ष ने नोटिस

Report Times

टर्किश ड्रामा जिसने पाकिस्तान ने रमजान के महीने में भारत में फेमस किया

Report Times

हाथरस की गुलाल की धमाल : चिड़ावा में हाथरस की गुलाल की डिमांड

Report Times

Leave a Comment