Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

Ration wheat: राजस्थान में 1 जुलाई से घर पर होगी राशन के गेहूं की डिलीवरी, 10 किलो का होगा बैग

Ration wheat: जयपुर. राजस्थान में 1 जुलाई से 8.60 लाख परिवारों को घर पर राशन के गेहूं की डिलीवरी होगी। राजस्थान सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में चयनित 18 वर्ष से कम, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और

दिव्यांगजनों को आगामी 1 जुलाई से तीनों श्रेणियों में चयनित 8 लाख 60 हजार परिवारों के लगभग 32 लाख लाभार्थियों को घर पर ही राशन के गेहूं की डिलीवरी करेगी। जयपुर जिले में इस श्रेणी में चयनित 70 हजार परिवारों के लगभग 2 लाख 80 हजार लोग लाभान्वित होंगे। गेहूं की डिलीवरी 10 किलो के बैग में की जाएगी।

इस योजना पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपए

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत परिवार के प्रति सदस्य को 5 किलो और अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रति सदस्य 35 किलो गेहूं दिया जाता है। घर पर राशन का गेहूं पहुंचाने की योजना पर सरकार लगभग 34 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सुविधा को शुरू करने वाला राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बाद तीसरा राज्य होगा।

Related posts

चिड़ावा में चोरों के हौसले बुलंद  दोबारा उसी दूकान को बनाया निशाना जहां पहले हो चुकी है चोरी

Report Times

पायलट को इग्नोर नहीं करना चाहती कांग्रेस, राहुल के तेवर से क्या हिट विकेट हो गए गहलोत?

Report Times

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

Report Times

Leave a Comment