Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

14 वर्षीय बॉयज फुटबॉल टीम रवाना : बीकानेर में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

चिड़ावा। बीकानेर में होने वाले 14 वर्षीय बॉयज राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जिले की चयनित टीम कोच और सहायक स्टाफ के साथ बीकानेर रवाना हुई।
टीम को डालमिया खेलकूद मैदान परिसर से झुंझुनूं फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र सिंह बिजरानिया और डालमिया शिक्षा समिति ने प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उन्हें मेहनत और ईमानदारी से अच्छा खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
रितेश गुर्जर को टीम का कप्तान और दक्ष चौधरी को उप कप्तान बनाया गया है। कोच अमित चौहान, टीम मैनेजर सुमेर गुर्जर भी टीम के साथ रवाना हुए हैं।
टीम में ये हैं शामिल
टीम में कप्तान और उपकप्तान के अलावा केयान, दीपांशु, निखिल, संजीव, हरीश, रितेश, देवेंद्र, समक्ष, गुरमीत, भवानी सिंह, आयुष, तनिष्क, प्रिंस, सूरज, प्रियांशु, सोनू शामिल हैं। इस दौरान नाहर सिंह थालौर, प्रदीप मेचू, मनोज सैनी, घमन लाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा : इस देवालय में स्थापित हैं चार शिवलिंग

Report Times

दुनिया के किन शहरों में नहीं चलती कोई गाड़ी?

Report Times

Kanha national park travel : एमपी का यह टाइगर रिजर्व सेलिब्रिटी को है खासा पसंद, जानें क्या है यहां खास

Report Times

Leave a Comment