Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: ATM में पैसा डालने वाले कर्मचारियों ने ही की थी 15 लाख की चोरी, 2 दिन बाद हुआ खुलासा

राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर पासवर्ड डालकर मशीन से 15 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी निकालने की वारदात का खुलासा हो गया है. पुलिस ने वारदात का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी जयपुर नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि बीती 10 जुलाई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन की ओर से मामला दर्ज कराया गया था.

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की हुई पहचान

रिपोर्ट में बताया गया था कि हीदा की मोरी शाखा में लगे एटीएम से 15 लाख 19 हजार रुपये चुराए गए थे. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया. जांच के दौरान सामने आया कि एटीएम में नकदी डालने वाली कंपनी के पास एटीएम का पासवर्ड रहता है. ये पासवर्ड दो अलग-अलग कर्मचारियों के पास होते है, जो मशीन को खोलकर नकदी डालने का काम करते है.

चोरी की वारदात में शामिल पूर्व कर्मचारी

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी से इस्तीफा दे चुके पूर्व कर्मचारी रोहिताश ने मोटी रकम मिलने के लालच में अपने साथी रोहिताश के साथ मिलकर पासवर्ड लगाकर एटीएम से नकदी चोरी की. निजी कंपनी में काम करने वाले रोहिताश से कंपनी छोड़ने से पहले दूसरा पासवर्ड अपने सहकर्मी के मोबाइल से चोरी किया. कंपनी की चूक के कारण रोहिताश के इस्तीफा देने के बाद भी एक पासवर्ड को बदला नहीं गया, जिसके चलते वे नकदी निकालने में कामयाब हो गए.

पुलिस ने की कार्रवाई

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी अपने घर नकदी लेकर फरार हो गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी भी बरामद की है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Related posts

किरोड़ी लाल का RAS परीक्षा 2018 पर बड़ा खुलासा, RPSC के पूर्व चेयरमैन शिवसिंह राठौड़ पर गंभीर आरोप

Report Times

Mirzapur 3: बीना त्रिपाठी ने शो को लेकर खोले राज, कहा- दर्शक जल्द देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 3

Report Times

राजस्थान में 450 सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों पर ताला, BJP विधायक के घर के सामने का गर्ल्स स्कूल भी बंद

Report Times

Leave a Comment