Report Times
latestOtherउदयपुरकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

प्रदेश में महिला उत्पीड़न के 20767 मुकदमे दर्ज:राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 1937 मामले, उदयपुर 648 केसो के साथ छठे नंबर..!!

उदयपुर. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में इस साल 1 जनवरी से 30 जून 2024 तक महिला उत्पीड़न के 20 हजार 767 मुकदमे दर्ज हुए। अकेले जयपुर जिले में पिछले 6 माह में सर्वाधिक 1937 महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें जयपुर वेस्ट के 490, जयपुर सिटी ईस्ट के 472, जयपुर सिटी नॉर्थ के 311, जयपुर सिटी साउथ के 364 और जयपुर ग्रामीण के 300 मुकदमे शामिल हैं। उदयपुर इस मामले में प्रदेश में छठे नंबर पर है। यहां 648 मुकदमे दर्ज हुए। इसके अलावा 881 केस के साथ अलवर दूसरे, 781 केस वाला जोधपुर तीसरे, 763 केस वाला भरतपुर चौथे, 733 केस वाला कोटा पांचवें नंबर पर है।

प्रदेश सरकार पिछले 2 साल की तुलना में इस साल 6 प्रतिशत कम हुए महिला उत्पीड़न के मामले में खुद की पीठ थपथपाती दिखाई दे रही है। एक जनवरी से 30 जून के बीच साल 2022 में 22 हजार 74 और साल 2023 में 21 हजार 87 महिला उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रदेश सरकार ने महिला उत्पीड़न के प्रदेशभर में दर्ज हुए ये आंकड़े विधानसभा में बामनवास, सवाई माधोपुर से कांग्रेस विधायक इंदिरा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में पेश किए हैं।

महिलाओं की आवाजाही वाली 7400 जगह चिह्नित, 20615 सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के लिए अलग-अलग शहरों में 20 हजार 615 सीसीटीवी कैमरे और लगाने का आदेश जारी किया है। 7400 से ज्यादा ऐसी जगहों को चिह्नित किया है, जहां महिलाओं का आना-जाना ज्यादा है। यह जगह पार्क, शॉपिंग मॉल, सिनेमा, शॉपिंग एरिया आदि हैं। सरकार इन जगहों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी कर चुकी है। इससे पहले इन जगहों पर सिर्फ 11 हजार कैमरे ही थे। इसके अलावा महिला सुरक्षा के उद्देश्य की पूर्ति के लिए 200 महिला स्क्वायड तैयार कर रहे हैं, जिनको सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related posts

शर्म करो जयपुर पुलिस! लाश को ई-रिक्शा में लाद यूं मॉर्च्यूरी तक ढोया, लटकते रहे हाथ-पैर

Report Times

महाराज से मिलने के बाद पायलट का बगावती रुख

Report Times

बजट में टैक्सपेयर्स को सौगात दे सकती हैं निर्मला सीतारमण

Report Times

Leave a Comment