Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलस्वागत

जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में कर्तव्य बोध सह सम्मान का आयोजन

चिड़ावा। अडूका स्थित जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में अपने कर्तव्य का बोध कराने को लेकर छात्रों के लिए कर्तव्य बोध सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कर्तव्य बोध सह-सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन सांवरमल मील ने की। विशिष्ट अतिथि सचिव भगवती मील, निदेशक रीतेश मील थे। प्रधानाचार्य राजेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी में किसी भी कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण करने का दायित्व होना अति आवश्यक है।
इस सम्मान समारोह में जीवनी इंटरनेशनल स्कूल के गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी चारों सदनों का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान बेज पहनाकर किया गया। निदेशक रीतेश मील ने गंगा सदन, यमुना सदन, कृष्णा सदन व कावेरी सदन से वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन का नाम मनोनीत कर विद्यार्थियों का सम्मान किया। चेयरपर्सन सांवरमल मील ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में हर क्षेत्र में अग्रसर रहने के लिए प्रत्येक कार्य के प्रति अनुशासित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related posts

कर्नाटक के सहारे राजस्थान का रण जीतने की तैयारी, इन मुद्दों के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

Report Times

क्या 15 मार्च के बाद Paytm Payments Bank से कर पाएंगे FASTag रिचार्ज? ये है ताजा अपडेट

Report Times

थार से टक्कर मारकर ACP को दौड़ाया, बदमाशों का कोई सुराग नहीं

Report Times

Leave a Comment