Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

एम डी  ग्रुप ऑफ एजुकेशन के बच्चों ने किया पौधारोपण

चिड़ावा। झुंझुनू रोड स्थित एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल में ‘एक पौधा देश के नाम एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत सत्ता दादा मंदिर ओजटू परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक सुनील कुमार डांगी एवं श्रीमती समित डांगी ने पेड़ लगाकर किया। संस्था निदेशक सुनील कुमार डांगी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करना जरुरी है। पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। हमें केवल पौधे रोपित करने तक नही रहना चाहिए।
बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा की  जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सभी अपने घर आंगन में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधारोपण कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा 101 छायादार पौधें लगाये गये। इस दौरान कोर्डिनेटर उदित योगी, दीपाली शर्मा व अध्यापक सुनील श्योराण, निधि शर्मा, मनीषा योगी, मनीष शर्मा, पायल गोयल, ज्योति, संदीप, अमन, रजनीकांत, रोमिल, सोनम, अंजना, आरती, सीमा, पुष्पा, अमितांश, निर्मला, अनीता जांगिड, मंजू, चेतना, कोमल, बबिता लाटा , उज्ज्वल आदि स्टाफ सदस्य ने सहयोग किया।

Related posts

चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, इन राज्यों में भी बारिश के आसार; जानें- मौसम का हर अपडेट

Report Times

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बनाया शानदार प्लान

Report Times

हरियाणा रोडवेज ड्राइवर की हत्या से कर्मचारियों में गुस्सा, किया चक्का जाम; शव लेकर धरने पर बैठे

Report Times

Leave a Comment