Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी रजामंदी से 282 मामलों का निस्तारण

चिड़ावा।  न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश योगेश जोशी की अध्यक्षता में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कुल 46 मामले निपटाए गए। इनमें चैक अनादरण मामलो में 65,83,824 रुपए की राशि के राजीनामे कराए गए।
वहीं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय में कुल 236 मामलों का निस्तारण किया गया और क्लेम के मामलों में कुल 1,42,10,539 रुपयों की राशि के अवार्ड पारित किए गए। वहीं बिजली बोर्ड द्वारा बकाया बिल और वीसीआर प्रकरण का निस्तारण किया गया। जिनमें तालूका विधिक सेवा समिति के सचिव संदीप मीणा, बंटी कुमारी, सदस्य एडवोकेट अभिषेक महमिया, रोबिन शर्मा, करणीसिंह शेखावत, रामगोपाल दाधीच, मनोज मीणा, राजकुमार लाम्बा, मनराज सिंह, कृष्ण दाधीच, संजय गोयल, अंजू चौधरी, अंकित शर्मा, भानेश मिश्रा, अजय, संदीप कुमार, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चिड़ावा कृष्ण डिगरवाल, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र धनकड़, सहायक अभियंता सुल्ताना माया लाल, सहायक अभियंता सुरेंद्र, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, वकील और पक्षकार मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान के BJP विधायक कंवरलाल मीणा ने मनोहर थाना कोर्ट में किया सरेंडर, काटनी होगी 3 साल की सजा

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: 150 वर्ष से अधिक पुराना है द्वारिकाधीश मंदिर का शिवालय

Report Times

पटरियों पर पानी तो कहीं अंडरब्रिज में फंसी बस, पानी में बह गई कार; मूसलाधार बारिश में चौंकाने वाली तस्वीरें

Report Times

Leave a Comment