Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: 150 वर्ष से अधिक पुराना है द्वारिकाधीश मंदिर का शिवालय

REPORT TIMES

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे है। चिड़ावा शहर में पुलिस थाने के पास गढ़वाला बालाजी मंदिर के सामने गली में बना है ये द्वारिकाधीश मंदिर। इस मंदिर की स्थापना 150 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व महंत बृजराज ने की थी।मंदिर का प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर खुलता है।

मंदिर में प्रवेश करते ही पश्चिम दिशा में गर्भ गृह में पूर्वाभिमुखी द्वारिकाधीश जी ठकुरानी जी के साथ विराजे हैं। इनकी मूर्तियां नयनाभिराम हैं।

द्वारिकाधीश के बिल्कुल सामने बिराजे हैं हनुमान जी महाराज। वहीं द्वारिकाधीश के गर्भगृह के बाहर निकलते ही दाईं तरफ बिराजे हैं भोलेनाथ। भोलेनाथ का शिवलिंग भी द्वारिकाधीश के साथ ही यहां विराजमान करवाया गया। मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी वर्तमान में गणेश टेलर का परिवार कर रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनों तरफ चबूतरे बने हुए हैं। एक बार इस मंदिर में जरूर पधारें। कल फिर मिलेंगे आस्था की एक और डगर पर…अब दीजिए इजाजत… हर हर महादेव

Related posts

रामलीला में हुआ राजतिलक : अतिथियों ने किया तिलकार्चन और पहनाई माला

Report Times

राजस्थान के 10 सबसे अमीर विधायक, नंबर-1 के पास 102 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Report Times

सीएम अरविंद केजरीवाल को आज कर सकती है गिरफ्तार ED! दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास की बढ़ाई सुरक्षा

Report Times

Leave a Comment