Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलस्वागत

रोवर लीडर के एल लाठ दीर्घकालीन सेवा मेडल से सम्मानित

चिड़ावा। लोहिया सीनियर सैकंडरी स्कूल चिड़ावा के रोवर लीडर केएल लाठ को दीर्घ कालीन सेवा मैडल से सम्मानित किया गया। यह मैडल संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा चूरू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अनुसुइया सिंह ने प्रदान किया।
स्काउट जिला परिषद झुंझुनूं अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक कमलेश तेतरवाल, जिला उपप्रधान विनोद सिंघानिया, अरविंद दाधीच, नीतू शर्मा, नाहर सिंह गिल, प्रमोद कुमार सैनी ने लाठ को माल्यार्पण, स्कार्फ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे द्वितीय स्काउट जिला परिषद अधिवेशन में किया गया। इस अवसर पर पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट महेश कुमार कालावत, चिड़ावा स्थानीय संघ सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव अनीता कटेवा, कोषाध्यक्ष निरंजन शर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

9 साल की बच्ची के रेपिस्ट को कोर्ट ने दी 20 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया; सोती हुई बच्ची को ले गया था आरोपी

Report Times

Suresh Raina ने भारत के अगले कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी का लिया नाम, हार्दिक, पंत या बुमराह नहीं

Report Times

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये नीरज का अंतिम संस्कार, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

Report Times

Leave a Comment